सुकमा। सुकमा जिले में स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलट गया। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुकमा के तेमालवाड़ा गांव की है बताई जा रही है। शुक्रवार 24 दिसंबर की सुबह द्रोणापाल आश्रम में शीतकालीन अवकाश शुरू हुई है। जिसके चलते आश्रम में रहने वाले सभी बच्चे छुट्टियां मनाने अपने-अपने घर जा रहे थे।  तभी अचानक यह हादसा हो गया।

सूचना पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवान

इस हादसे में आठ से दस छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैसे ही घटना की सूचना सीआरपीएफ के जवानों को मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में घायलों पर उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले में स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटने की घटना पर दुख जताया एवं कलेक्टर को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और सभी बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

By admin