रायपुर। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में सोमवार 20 दिसंबर की सुबह 8 बजे  से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।   साथ ही बूथों मे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसलिए लोग अपने परिचितों को मोबाइल पकड़ाकर मतदान करने जा रहे है।

बिरगांव में लोगों में उत्साह

मतदान को बिरगांव नगर निगम में लोगों में उत्साह देखा गया। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग सुबह 8 बजे से पहले ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे। बतादें कि रविवार को रायपुर का तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में ठंड के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

यहां हो रहा मतदान

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत 15 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन है। जिसमें 4 नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, और बिरगांव, 5 नगर पालिका में बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सांरगढ़, जामुल, खैरागढ़ और 6 नगर पंचायतों में प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटटनम और मारो में मतदान हो रहा है।

निगम के इन वार्डों में भी मतदान

इसी प्रकार नगर निगम रायगढ़ के वार्ड-5 और 25, बिलासपुर के वार्ड-29, राजनांदगांव के वार्ड-17, नगरपालिका  गोबरा नवापारा के वार्ड-14, बेमेतरा के वार्ड -5 एवं 11, कोण्डागांव के वार्ड -12, नगर पंचायत उतई के वार्ड-5, भानुप्रतापपुर के वार्ड -9, बसना के वार्ड -9, आमदी के वार्ड-14, कुरूद के वार्ड -1, मगरलोड के वार्ड -11 और थानखम्हरिया वार्ड – 11 में उप निर्वाचन के तहत मतदान हो रहे है।

 

By admin