Ward changed due to delimitation: People kept wandering for polling station

भिलाई। नगरीय चुनाव के अंतर्गत सोमवार का दुर्ग जिले के चार निकायों में मतदान हो रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई के 70 वार्डों में भी मतदान की प्रकिया चालू है। दोपहर तक मतदान में अपेक्षाकृत तेजी नहीं देखी गई। वहीं परिसीमन के कारण बदले वार्ड व मतदान केन्द्रों के कारण लागों को अपना मतदान केन्द्र का पता लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा किसी एक वार्ड में नहीं बल्कि कई वार्डों में ऐसा नजारा देखने का मिल रहा है। इसका असर मतदान पड़ रहा है।

बता दें नगर पालिक निगम भिलाई के 13 वार्डों का अलग कर रिसाली निगम का गठन किया गया। भिलाई के बचे 57 वार्डों को 70 वार्ड में बदला गया। नए परिसीमन के कारण कई वार्डों की सीमाएं बदल गई और वैसे ही मतदान केन्द्र भी बदल गए। जिन्हें जानकारी है वे तो मतदान केन्द्र तक पहुंच गए लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो अपने पुराने मतदान केन्द्र पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चलता है कि यहां पर उनका नाम नहीं है बल्कि दूसरे केन्द्र में उनका नाम दर्ज है। इस परेशानी का सामना अत्याधिक बुजुर्ग मतदाताओं को करना पड़ रहा है।

मतदान पर पड़ रहा असर
मतदान केन्द्रों की तलाश के चक्कर में कई वार्डों में मतदान का प्रतिशत काफी कम है। वार्डों में मतदान की गति धीमी होने के कारण प्रत्याशियों में चिंता देखी जा रही है। मतदान को तेज करने के लिए भी उपाया किए जा रहे हैं। मतदान केन्द्रों में भीड़ कम होने से विवाद की विवाद की स्थिति भी नहीं दिख रही। भले ही मतदान केन्द्रों में भीड़ कम है इसके बाद भी मतदान के प्रति उत्साह बरकरार है।

घर से मतदान केन्द्र ले जाने की व्यवस्था
निगम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के इरादे से प्रत्याशियों ने भी कमर कस रखी है। इसके लिए घर से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। प्रत्याशी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को मतदान केन्द्र तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए प्रत्याशियों ने बाकायदा तीन पहिया वाहनों को किराए पर ले रखा है। जिन वार्डों में मतदान केन्द्र की दूरी ज्यादा है वहां पर ऐसी व्यवस्था देखी जा रही है। प्रत्याशियों द्वारा घर पहुंच सेवा दिए जाने के बाद भी कई वार्डों में मतदान केन्द्रों को खोजने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By admin