Weather Alert: Alert of Meteorological Department

भिलाई। छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना है। इसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ में पारा गिरेगा। पिछले दो तीन दिनों से प्रदेश में ठंड बढ़ी है और इसका कारण उत्तर भारत से चल रही हवाएं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि एक दिन पहले शनिवार को भी प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में शीतलहर चली थी जिसके कारण पूरे प्रदेश का पारा नीचे चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों का पारा गिरा है। इसमें दुर्ग जिले में 3 डिग्री तक पारा गिरा। दुर्ग में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक चला गया। पिछले दिनों के मुकाबले यह 3 डिग्री कम है। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला कोरिया रहा जहां 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमाल 12 डिग्री रहा। इसी प्रकार प्रदेश में अंबिकापुर व पेंड्रा के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।

दुर्ग में दर्ज की गई अधिक गिरावट
मौसम विभाग की माने तो दुर्ग जिले में तापमान के अत्याधिक गिरावट दर्ज की गई। 0दुर्ग में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दुर्ग में यह गिरावट सामान्य से 3 डिग्री कम है। बिलासपुर और जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके अलावा है। इसके अलावा नारायणपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है। उत्तरी दिशा से चलने वाली हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का यह भी कहना है आने वाले दिनों में दुर्ग जिले का तापमान और कम हो सकता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर होगा।

By admin