इंदौर। ग्रहों के खेल निराले हैं। किसी को लाभ तो किसी को हानि पहुंचाने वाले हैं। इस सप्ताह 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए इंदौर के प्राख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य गिरीश व्यास से…

मेष – सप्ताह का प्रारम्भ चुस्ती फुर्ती वाला एवं उत्साह से भरा होगा। परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात होने की संभावना है। सप्ताह का मध्य संतान से निराशा दिलाएगा। आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होने से मन खिन्न होगा। धन का उपयोग सूझबूझ से करे नुकसान के योग बन रहे हैं। सप्ताह का अंत सुखप्रद होगा तथा नए स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। सारे सप्ताह के मानसिक टेंशन से मुक्ति मिलेगी और पल खुशियों से भर जाएगा।

वृषभ – चंद्र स्थिति आपके लिए अनुकूल है। रुके हुए काम में गति आएगी। स्वास्थ्य संबंधि लाभ संभव है तथा सप्ताह का प्रारंभ आपके लिए सूकून भरा होगा। सप्ताह का मध्य व्यर्थ की भागदौड़ से भरा होगा। दिन अस्त-व्यस्त हो सकता है। परन्तु सप्ताह का अंत मन में प्रसन्नता, कार्य में प्रगति किसी आपसी मामलों में लाभ कराएगा। खानपान का ध्यान रखें पेट सम्बन्धि समस्या से घिर सकते हैं, जिससे आपका उत्साह कमजोर पड़ सकता है।

मिथुन – नए काम करने का उत्साह बनेगा तथा उससे सम्बन्धित यात्रा के योग बनेंगे जो व्यापार से सम्बन्धित लाभ कराएंगे। सप्ताह का मध्य व्यर्थ की बातों में लगेगा तथा किसी से व्यर्थ ही विवाद संभव है। मान सम्मान को बचाए रखने के लिए किसी से कम बात करें। सप्ताह के अंत रुके हुए मामलों में प्रगति होगी आकस्मिक धन के योग बन रहे हैं, कर्मचारियों से सतर्क रहें।

कर्क – दिन का कुछ समय कष्टप्रद होगा, चलते काम में बाधाएं आएंगी। थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा संभव है। सप्ताह के मध्य व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं तथा नौकरी करने वालों की पदोन्नति हो सकती है। सप्ताह का अंत थकान भरा होगा, आंखों में आने वाली समस्या के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं, स्वास्थ्य लाभ होगा तथा धार्मिक संस्थाओं में जाना पड़ सकता है।

सिंह – सप्ताह के आरंभ में कुछ परेशानी हो सकती है। किसी स्त्री से विवाद आपको भारी पड़ सकता है तथा आपकी लापरवाही आपको भारी नुकसान दे सकती है। सप्ताह मध्य में आपको व्यक्तिगत कार्यों से लाभ हो सकता है। सप्ताह का अंत आपको अपनी ही गलतियों को ठीक करने का एक मौक देगा जिसमें आप सफल रहेंगे। संस्था या कंपनी से जुड़े हुए लोगों के अटके हुए काम में वृद्धि होगी। उन्नति के योग बनते हैं।

कन्या – इस सप्ताह दुर्घटना के योग बन रहे हैं, इसलिए आप यात्रा से बचें। व्यर्थ में किसी के यहां जाना आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचाएगा। सप्ताह के मध्य आपसी तालमेल से लाभ होगा। अपनो का साथ भरपूर मिलेगा। सप्ताह अंत में आपके सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। कोर्ट से जुड़े लोगों को खासा लाभ होगा, राजकाज में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्रा से भेट संभव है।

तुला – इस सप्ताह व्यर्थ के खर्चों से बचें। उधारी लेना देना आपको भारी पड़ सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव संभव है। अपनों का सहयोग आपमें उत्साह तथा उर्जा का संचार करेगा। सप्ताह मध्य में आपका धार्मिक दृष्टिकोण आपको नया मुकाम हासिल करने में मददगार साबित होगा। शारीरिक विकार से बचने के लिए जल का सेवन दिन में 2 से 3 लीटर तक करें स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताह के अंत में सत्ता से जुड़े लोगों को यश कीर्ति बढ़ने के योग बन रहे है।

वृश्चिक – अनिद्रा आलस्य से दिन की शुरूआत आत्मसन्तुष्टि में बाधा उत्पन्न करेगी। प्रापर्टी बटवारें संबंधी मामलों मे रुकावटें आएंगी। संतान व अपनों से दूरी आपको रुष्ट कर सकती हैं। सप्ताह का मध्य उत्साह से भरपूर होगा नवीन विचारों का समावेश होगा। सही दिशा में किया गया प्रयास आपको सफल बनाएगा। सप्ताह के अंत में शत्रुओं पर विजय पताका फहरेगी एवं माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय सफल बनाएगा।

धनु – कार्य में प्रगति होगी। व्यापार संस्था से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सप्ताह के मध्य मान सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जूड़े व्यक्तियों को खासा लाभ होगा। किसी प्रकार का कोई पद आपको मिल सकता है। सप्ताह के अंत में हो सकता है आपको व्यर्थ यात्रा भी करना पडे़, परन्तु यात्रा आपको भविष्य के लिए लाभकारी होगी। आर्थिक मामलों में खुशखबरी आपको नया कार्य करने को प्रेरित करेगी।

मकर – चन्द्रमा की अनुकूलता कम होने से मन में अस्थिरता आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ से अटके कामों मे बाधा उत्पन्न होगी। सप्ताह के मध्य में खर्चों से आपका कार्य रुक सकता है। बचे धन की रक्षा ही बुद्धिमानी है। सप्ताह के अंत में नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार होने से पुनः ताजगी का अहसास करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, विदेश यात्रा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

कुंभ- चन्द्रमा अनुकूल होकर प्रगति दे रहा है। अनचाहा कार्य आपके समक्ष नए आयाम प्रस्तुत कर सकता है, थोड़ी घबराहट हो सकती है। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को खासा लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में थोडे़ खर्च बढ सकते हैं। परन्तु सप्ताह का अंत में अपनी इच्छाशक्ति और श्रम द्वारा नए रास्ते खोजने में सफल होंगे। उन्नति के अवसर प्राप्त हो रहे हैं आप नए काम की शुरूआत इसी सप्ताह करेंगे। आगे सफलता के आयाम शीघ्र ही खुलेंगे।

मीन – पुराने मित्रा से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा चर्चा न करें, विवाद हो सकता है। गया हुआ धन मिलने के आसार कमजोर हैं। सप्ताह मध्य में उत्तम विचार तथा किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। राजकाज प्रशासन से जुड़े लोगों को पदोन्नति में फायदा मिलेगा। सप्ताह के अंत में समय नकारात्मक हो सकता है, परन्तु किसी प्रकार की हानि नहीं होगी एवं निराशावादी लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

नोट- यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जो मोटा-मोटा आकलन देता है। हालांकि, हर व्यक्ति की कुंडली के आधार पर ही सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। यदि आपको कोई समस्या है, तो उसके लिए आप किसी जानकार ज्योतिषी से या इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 पर संपर्क कर सकते हैं।

By admin