world health organization

सीना डेस्क। 2020 से देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण अपना कहर बरपा रहा है। संक्रमण की रफ्तार धीमी पडती नहीं कि नया वैरिएंट आ जाता है। इस वर्ष भारत में जहां डेल्टा वैरिएंट ने तबाही मचाई वहीं 2022 आने से पहले ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक ओमिक्रॉन दुनिया भर के 63 देशों तक पहुंच गया है। भारत में भी यह वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। इस बी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नई चेतावनी जारी कर दहशत और बढ़ा दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिस तेजी से ओमिक्रॉन वैरिएंट फैल रहा है उससे सभी देशों में खतरा बढ़ गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन का खतरा 63 देशों तक पहुंच चुका है। जिस तेजी से यह फैल रहा है उसे देखकर कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वैरिएंट आने वाले समय में डेल्टा वैरिएंट को भी पीछे छोड़ देगा। यानि आने वाले समय में इसके केसेस दोगुनी रफ्तार से सामने आएंगे।

बता दें के कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने भारत में जमकर तबाही मचाई थी। देश में डेल्टा के कारण देश में एक समय ऐसा भी आया जब दैनिक मामले 4 लाख के औसत को पार कर गए थे। पीक बाद इसकी रफ्तार घटी है। अभी देश में कोरोना संक्रमण के हालात काबू में हैं और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। अभी हालात संभल ही रहे हैं कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक ने दहशत फैला दी है। भारत की बात करें तो छह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों में इसके मरीज मिल चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने संख्या 38 हो गई है। इनमें सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में मिले हैं। यहां कुल 18 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राजस्थान में 9, कर्नाटक 3, गुजरात 3, केरल 1, आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली 2 और चंडीगढ़ में 1 केस है।

By admin