रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर में उत्तर दिशा से हवा चल रह है। वहीं दक्षिण दिशा में पूर्व की ओर से ठंडी हवाएं चल रही हैं। दो दिशाओं से हवा चलने के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम सर्द रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 दिसंबर शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बादल भी छाए रहेंगे।

बिलासपुर रहा सबसे अधिक गर्म

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर का 29.2 रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। पेंड्रारोड का तापमान अधिकतम 25.9 और न्यूनतम 14.5, अंबिकापुर का 24.3 और 14.2, जगदलपुर 27 और 19.4, दुर्ग 28.6 और 17.6 वहीं राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 रहा।

रायपुर में साफ रहेगा बादल

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राजधानी रायपुर में शनिवार को बादल साफ रहने की संभावना है। वहीं शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By admin