इंदौर। व्यापार और वाणी का ग्रह बुध 29 जनवरी को पूर्व दिशा में उदय हो चुके हैं। वहीं, भौतिक सुख, संपन्नता, समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र भी मार्गी हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में 31 जनवरी से 06 फरवरी तक कैसा बीतेगा आपका सप्ताह… जानिए राशिफल इंदौर के पंडित गिरीश व्यास से।

मेष- रुके हुए कार्य बनेंगे, स्वास्थ्य लाभ व धन के अच्छे योग बनेंगे। सप्ताह मध्य में पुराने मित्र से मुलाकात मन में उत्साह उत्पन्न करेगी। किए हुए निवेश से लाभ होगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी बीमारी में धन खर्च होने के आसार हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ – राजनैतिक मामलो में भय उत्पन्न हो सकता है। पद-प्रतिष्ठा खराब हो सकती है। व्यापारिक लाभ और सुलाह संभव है। सप्ताह मध्य में भौतिक वस्तुओं का आगमन मन में प्रसन्नता भरेगा। ताजगी का अनुभव करेंगे। सप्ताहांत में आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी व्यक्ति से लाभ होगा।

मिथुन – स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार व्यवसाय और नौकरी में बाधाए आएंगी। सप्ताह मध्य में कहीं मान सम्मान खराब हो सकता है व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। पुराने प्रारंभ हुए काम में सफलता प्राप्त होगी, स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताहांत में आर्थिक लाभ तथा ऋण संबंधी लाभ होंगे अपनी माता से पुनर्मिलन को हर्षित करेगा।

कर्क – यश, कीर्ति बढ़ेगी। किसी स्त्री द्वारा लाभ संभव है समस्याओं का निदान होगा। सप्ताह मध्य में कार्य में बाधाएं तथा मन विचलित हो सकता है स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताह अंत में व्यर्थ प्रवास के योग हैं, कहीं लंबी यात्रा ना करें किसी भी विवाद में ना फंसे अपयश की संभावना है।

सिंह – कोर्ट कचहरी के मामले में फायदा होगा। पारिवारिक लाभ संभव है। सप्ताह मध्य में किसी स्त्री के नाम की प्रॉपर्टी लाभ पहुंचाएगी तथा बंटवारे संबंधी अपने पक्ष में निर्णय लेंगे। सप्ताहांत में राजनीतिक मामलों में नुकसान हो सकता है तथा व्यापार क्षेत्र में वृद्धि एवं भौतिक सुविधाओं का लाभ होगा।

कन्या – संतान संबंधी नुकसान हो सकता है। पेट संबंधी विकार तथा धन हानि के योग हैं। सप्ताह मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है पुराने दिए हुए धन की वापसी सुख शांति लाएगी। सप्ताहांत में चल रहे बड़े विवाद या बड़ी समस्या का निदान होगा जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला – व्यापारिक दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है अनिद्रा आलस्य कार्य की गति को रोखेंगे। सप्ताह मध्य में अधिक खर्च कष्टप्रद होगा धन हानि के योग हैं ध्यान रखें मानसिक चिंता हो सकती है। सप्ताहांत में परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात सुख शांति तथा शत्रुओं पर विजय दिलाएगी।

वृश्चिक – शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को खासा लाभ होगा, उपलब्धि एवं उन्नति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में घर तक प्रवास चिंता लाएगा, थोड़ा आलस्य कार्य को बिगाड़ सकता है। सप्ताह अंत में गंभीर बीमारियों में स्वास्थ्य लाभ होगा तथा पेट दर्द या पेट संबंधी बीमारी आपको विचलित कर सकती है।

धनु – शिक्षा से जुड़े छात्रों का मन विचलित हो सकता है, व्यर्थ की भागदौड़ आंखों में सूजन तथा स्वास्थ्य खराब कर सकती है। सप्ताह मध्य में अपने अथक प्रयास से किसी प्रकार के चैलेंज को पूरा करेंगे, इससे मान सम्मान एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्ताहांत में परिवार के किसी मसले पर चर्चा विवाद को उत्पन्न करेगी तथा दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

मकर- सप्ताह का प्रारंभ खुशियों भरा होगा। उन्नति और प्रतिष्ठा राजनीतिक लाभ से संबंधित कार्य संभव है। सप्ताह मध्य में मन किसी अपनों से दुखी हो सकता है, व्यर्थ प्रवास अपव्यय को बढ़ाएगा। सप्ताहांत में अपनी मेहनत और परिश्रम से ही नए प्रोजेक्ट तथा नए विचारधारा में सम्मिलित होंगे जो आपके लिए उन्नति के अवसर पर न करेगा।

कुंभ – वाहन का प्रयोग सावधानी से करिए दुर्घटना के योग बनते हैं तथा धन हानि के योग भी उत्पन्न होंगे। सप्ताह मध्य में मांगलिक कार्यों में जाना सफलता दिलाएगा। भाग्य आपके साथ है किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। सप्ताहांत में व्यर्थ चिंता आपको डिस्टर्ब कर सकती है आप किसी बड़ी बीमारी या सर्वाइकल की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

मीन – परिजनों के साथ लंबी यात्रा कर सकते हैं, प्रॉपर्टी तथा सोने-चांदी में इन्वेस्ट लाभ कराएगा। सप्ताह मध्य में लिए किए गए प्रॉपर्टी या इन्वेस्टमेंट आपको उन्नति के शिखर तक पहुंचाएंगे तथा धन लाभ देंगे। सप्ताहांत में नए प्रोजेक्ट की समाप्ति आपको आर्थिक लाभ तथा राजनीतिक लाभ दिलाएगी आपके जीवन में नवीन वाहन का आगमन हो सकता है।

 

व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।