नई दिल्ली। आपके मोबाइल पर अब नया वर्जन बड़ी सुविधा लेकर आने वाला है। इसमें यह कर सकते हैं कि 10 व्हाट्सएप ग्रुप को एक साथ लिंक कर कम्युनिटी के साथ बात कर सकते हैं, काम कर सकेंगे।

माना जा रहा है कि इसमें अपकमिंग फीचर का ऐसा फायदा मिलेगा जिसमें कई ग्रुपों के लिए अगल-अलग मशक्कत की जरूरत नहीं पेड़ेगी। जानकारी अनुसार इसमें नोटिफिकेशन के साथ प्रोफाइल पिक्चर वाले फीचर को आईओएस के बीटा वर्जन 2.22.1.1 पर देखा गया है। वहीं मेंशन वाला फीचर बीटा वर्जन 22.1.71 पर देखा जा सकता है।

ये वर्जन आपको ह्वाट्सएप पर मिलेगी। थोड़ा इंतजार किजिए इसमें दो नए फीचर्स जल्द आएंगे। इन फीचर्स की टेस्टिंग आईओएस के बीटा वर्जन पर की जा रही है। इनमें से एक ये कि फीचर के आने के बाद नोटिफिकेशन में ही मैसेज भेजने वाले की प्रोफाइल फोटो दिख जाएगी। इसमें ये भी जब आपको कोई मेंशन (टैग) करेगा तो इसकी जानकारी भी आपको नोटिफिकेशन में ही मिल जाएगी।

काम पूरे होने के बाद इनका अलग-अलग अपडेट जारी किया जाएगा। बताया गया है कि अपडेट कब तक आएगा इसकी जानकारी नहीं है। बीटा वर्जन पर इन दोनों फीचर की टेस्टिंग फिलहाल हो रही है। इसके अलावा व्हाट्सएप के इंटरफेस में भी कई सारे बदलाव होने वाले हैं।

इस नए फीचर को कम्युनिटी फीचर कहा जा रहा है। इसका फर्स्ट लुक भी सामने आया है। ह्वाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर का फायदा यह होगा कि आप 10 व्हाट्सएप ग्रुप को एक साथ लिंक करके एक कम्युनिटी बना सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसे एंड्रॉयड के लिए भी पेश किया जाएगा। WhatsApp ग्रुप की तरह कम्युनिटी का भी एक एडमिन होगा जो कि यह तय करेगा कि किस ग्रुप में कौन मैसेज करेगा और कौन नहीं।

By admin