रायपुर।  राजधानी पुलिस ने चारपहिया वाहन में घुम-घुमकर सट्टा खिला रहे चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास एस नकदी रकम और गाड़ी जब्त की है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आक्सीजोन गार्डन के पास दो व्यक्ति चारपहिया वाहन में सट्टा का संलाचन कर रहे थे। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध वाहन को पकड़ा। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम जीतू कुमार चौहान एवं आशीष वाधवानी बताया। तलाशी लेने पर उनके पास सट्टा-पट्टी मिला।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चारपहिया वाहन में घुम – घुमकर सट्टा संचालित करना स्वीकार किया।  इसके साथ ही दोनों सटोरियों द्वारा बताया गया कि उनके अन्य दो साथी भी कटोरा तालाब क्षेत्र में सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर पुलिस ने सटोरियों के बताए स्थान कटोरा तालाब में जाकर अन्य दो सटोरिया मोनू शर्मा एवं सोनू गोपाल को भी पकड़ा गया।

चारों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2150 रुपये  3 नग मोबाईल फोन, लगभग 57,454/- रूपए का सट्टा-पट्टी एवं सट्टा संचालन के लिए प्रयुक्त कार को जब्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज किया।

By admin