इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को एक फार्म हाउस में महिला के साथ ज्यादती का मामला उजागर हुआ था। जहां छत्तीसगढ़ की महिला को बंधक बनाकर डेढ़ महिने तक शोषण किया गया था। गैंग रेप करवाने वाले मुख्य आरोपी महिला का पति राजेश विश्वकर्मा और उसके फार्म हाउस पर पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कसी है।

पुलिस की टीम ने जेसीबी के साथ फार्महाउस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का फार्म हाउस इंदौर के मंगलिया में स्थित है। जहां शिप्रा थाना पुलिस टीम पहुंची है। कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बता दें कि मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया गया था। महिला छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार निर्दयी कलयुगी पति अपनी ही पत्नी को निर्वस्त्र कर दोस्तों के सामने परोस देता था। सामने बैठकर ज्यादती करते देखा करता था। मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में लगी हुई है।

कार्रवाई करते हुए इंदौर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य़ आरोपी समेत तीन लोगों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आरोपी को विपिन भदौरिया और आनंद साहनी को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर इंदौर आ रही है।

मध्य प्रदेश के इस शर्मनाक घटना में रविवार को इंदौर में कलयुगी पति का घिनौना चेहरा सामने आया था। मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा शिप्रा थाने से कुछ दूरी पर अपने फार्म हाउस में खुद की पत्नी को निर्वस्त्र कर दोस्तों के सामने परोस देता था। उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप करता था। साथ ही कई बार खुद सामने बैठकर दोस्तों से दुष्कर्म करवाता था। पति समेत 5 लोगों ने कई बार महिला के साथ रेप किया था।

पांच आरोपियों पर मामला दर्ज
पीड़िता किसी तरह वहशी पति के चंगुल से छुटकर पुलिस के पास पहुंचकर पूरी कहानी सुनाई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी और पति राजेश विश्वकर्मा सहित एक अन्य को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं दो आरोपी छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से गिरफ्तार किया गया है।

महिला के साथ की क्रूरता की हद पार
पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया था कि शादी के कुछ दिन बाद ही आएदिन बिल्डर राजेश प्रताड़ित करने लगा। वहीं कई बार अपने दोस्तों के साथ वहशीपन की हद पार करते हुए पत्नी को निर्वस्त्र कर उनके सामने भेज दिया करता था। वह इतना क्रूर और दरिंदा था कि अपने दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान पीड़िता को पैग बनाने को कहता था। उससे भी मन नहीं भरा तो कई बार आरोपी ने महिला के शरीर पर जलती सिगरेट से भी जख्मी कर दिया।

भागने के फिराक में मिला मौका और पहुंची पुलिस के पास
पति के साथ उन दरिंदों से पीछा छुड़ाने के लिए महिला लगातार प्रयास करने लगी। एक दिन उसे मौका मिल गया और फार्म हाउस से निकल भागी। पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर छत्तीसगढ़ अपने घर चली आई। घर आकर उन्होंने सारी घटना परिजन को बताई और थाने में पूरी जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पोल खुल न जाए इसलिए पत्नी को मारने दोस्त को भेजा
पत्नी के भाग जाने की जानकारी मिलते ही बौखलाया आरोपी राजेश ने अपने दोस्त विपिन भदौरिया को युवती को मारने के लिए छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला भेजा। वहीं घटना के बाद घबराई युवती ने अपने उपर हुई इस क्रूरता और हैवानियत की दास्ता पुलिस को बता चुकी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

By admin