रिसाली। तीसरी लहर से लोगों की सुरक्षा के लिए मंगलवार से जिला प्रशासन द्वारा एक बार फिर से वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू किया जा रहा है। रिसाली निगम में इस महाअभियान के लिए व्यापाक तैयारियां की गई हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया  की मंगलवार सुबह 7.00 बजे से निगम क्षेत्र के 20 वार्डो में एक साथ टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

रिसाली निगम आयुक्त ने बताया कि रिसाली निगम में इस महाअभियान की शुरुआत मंगलवार सुबह 7 बजे हो जाएगी। इसके लिए रिसाली के 20 वार्डों में सेंटर बनाए गए हैं। सभी सेंटरों में एक साथ वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। रिसाली आयुक्त ने 15 से 18 वर्ष वाले किशोर अपने क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की अपील की है। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वाले भी पहला व दूसरा डोज ले सकते है। आयुक्त ने निगम क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि किसी तरह की समस्या आने पर वे वार्ड पार्षद से संपर्क कर सकते हैं। आयुक्त ने टीकारण महाअभियान का नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व सहायक नोडल अधिकारी आरके जैन को बनाया है।

टीकाकरण महाअभियान के लिए यहां बनाए गए केन्द्र
रिसाली नगम के अंतर्गत वार्ड-1 तालपुरी बी ब्लाक क्लब हाउस, वार्ड-3 रूआबांधा जैन भवन, वार्ड-4 रूआबांधा कुंदरा पारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड-5 रूआबांधा एच.एस.सी.एल.कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड-8 रिसाली सेक्टर इस्पात क्लब, वार्ड-9 रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान, वार्ड-11 मरोदा सेक्टर इस्पात क्लब, वार्ड-13 टंक मरेादा प्रा0उप स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड-15 मौहारी मरोदा वार्ड कार्यालय, वार्ड-18 स्टेशन मरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड-19 स्टेशन मरोदा विजय चैक, वार्ड-22 मैत्री कुंज आवंति उद्यान, वार्ड-27 मैत्री नगर हनुमान मंदिर, वार्ड-28 शक्ति विहार विनायक हाॅस्पीटल, वार्ड-31 हिन्द नगर सड़क 2 अवधुत आश्रम व नगर पालिक निगम के जनस्वास्थ्य कार्यालय, वार्ड-32 के नेवई भाठा सामुदायिक भवन, वार्ड-33 नेवई बस्ती सांस्कृतिक भवन, वार्ड-36 डुण्डेरा मंगल भवन वार्ड-37 जोरातराई प्राथमिक शाला व वार्ड-39 के पुरैना एनएसपीसीएल स्थित मंगल भवन को टीकारण केन्द्र बनाया गया हैं। इसमें जो वार्ड छूट गए हैं वहां बुधवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।