रायपुर।  बिरगांव नगर निगम में महापौर के चुनाव के बाद सभापति के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो गई।  भाजपा पार्षदों के साथ भाजपा नेता देवजी भाई पटेल के भीतर जाने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा। देवजी भाई पटेल को बाहर निकालने के लिए पुलिस का घेरा तोड़ कर चैनल गेट के भीतर घुसे कांग्रेसी।

भीतर फंसे देवजी को निकालने भाजपा के कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भारी हंगामे के बीच देवजी पटेल को पुलिस की सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया। उसके बाद भी काफी देर तक भाजपा और कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी होती रही।

बतादें कि बिरगांव नगर निगम में अभी महापौर और सभापति के चुनाव को लेकर मतदान चल रहा है। बिरगांव के लिए काग्रेस के नंदलाल देवांगन को महापौर चुन लिया गया है।

By admin