रायपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार कम हो रही है। आज मौसम भी शुष्क रहेगा। साथ ही आज रात में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। दरअसल, छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर है।

लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कल से 13 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है। हल्की बारिश के प्रभाव से एक बार मौसम में ठंडकता थोड़ी बढ़ जाएगी।

आज मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्व हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के उपर है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

By admin