रायपुर। कांग्रेस के नंदलाल देवांगन बीरगांव के महापौर चुने गए हैं। 40 में से 25 पार्षदों ने उन्हें वोट दिया है। 40 पार्षदों वाले  बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस से सर्वाधिक पार्षद चुनकर आए हैं। निगम कार्यालय में पार्षदों ने मतदान कर महापौर और सभापति का चुनाव किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं। साथ ही भाजपा और जनता कांग्रेस के नेता भी यहाँ मौजूद हैं।  बता दें कि बिरगांव निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद जीतकर आए थे। जिसके बाद दो निर्दलीय ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। जिससे कांग्रेस पार्षदों कि संख्या 21 हो गई। अब चार और निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है। समर्थन के बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 25 हो गई है।

 

By admin