भिलाई। राष्ट्रीय स्तर पर भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता (India Skill Cooking Competition) में भिलाई की बेटी के व्यंजन का जादू चला। हुडको निवासी बीएसपी कर्मी अनिल पाटिल की बेटी अवनि पाटिल ने दिल्ली में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में देशभर के 26 राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। इनके बीच अलग अलग केटेगरी की 54 स्पर्धाएं हुई। अवनि पाटिल ने सभी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। इसके साथ ही अवनि पाटिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एमआईजी 2-325 हुडको निवासी बीएसपी कर्मी अनिल पाटिल की बेटी अवनि पाटिल शुरू से ही खाना बनाने का शौक रखती थी। यह शौक कब प्रोफेशन में बदला इसका पता ही नहीं चला। भिलाई के बीएसपी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 12 वीं तक की शिक्षा पाने के बाद स्नातक के लिए भोपाल चली गई। IHM Bhopal से स्नातक की पढ़ाई की है। इस दौरान अवनि ने अपना कुकिंग स्किल बनाए रखा और पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर पर कुकिंग स्पर्धाओं में अपने व्यंजनों का लोहा मनवाया। इसके बाद अब अवनि ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेरी।

ऐसे पहुंची राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक
कु.अवनि पाटिल NCHMCT नोएडा में  MSC अंतिम वर्ष की छात्रा है। अवनि ने स्नातक पूरा करने के बाद भोपाल में जिला स्तर पर आयोजित भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता की प्रतिभागी बनी। यहां उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अवनि ने अपने व्यंजन की खुशबु बखेरी।अवनि ने गांधी नगर गुजरात में आयोजित क्षेत्रीय इंडिया स्किल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की ओर से शामिल हुई। यहां भी अविन ने स्वर्णपदक प्राप्त किया। गांधीनगर में आयोजित उक्त कुकिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात, गोआ, राजस्थान, मध्यप्रदेश के प्रतिभागी शामिल हुए थे। अब उन्होंने भारत कौशल कुकिंग प्रतियोगिता (India Skill Cooking Competition) में हिस्सा लिया और सबसे अच्छा व्यंजन बनाकर यहां भी गोल्ड मैडल जीता। इस प्रतियोगिता में जीत के बाद अवनि पाटिल अक्टूबर 2022 में शंघाई में होने वाली World skills compition में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में 85 देश देश के प्रतिभागी शामिल होंगे।

कुंकिग को बनाया करियर
अवनि पाटिल को बचपन से ही कुकिंग से प्यार था। बहुत कम लोग होते हैं जो कुकिंग को अपना करियर बनाते हैं। उन्हीं में अवनि पाटिल भी शामिल है। पिता अनिल पाटिल ने अवनि की प्रतिभा को समझा और उसका पूरा सहयोग किया। आज अवनी नोएड़ा में होटल मैनेजमेंट मास्टर्स कर रही हैं। साथ ही कुकिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने व्यंजनों का जादु चला रही हैं। अवनि पाटिल ने अपने कुकिंग के शौक को करियर में बदल कर युवाओं के सामने बेहतर उद्हारण प्रस्तुत किया है।

By admin