रायपुर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ ने भारतीय संस्कृति के प्रसार के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित वर्चुअल वेबिनार का आयोजन 12 जनवरी बुधवार को किया। छत्तीसगढ़ के स्वप्रेरित शिक्षकों ने स्वतःस्फूर्त समूह द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर ऑनलाइन वेबिनार के आयोजन में सहभागिता दी। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व मूल्यों पर आधारित पाठ -आवर्त व कविता पाठ का ऑनलाइन वाचन किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य विभूति संगीतकार, पद्मश्री मदन चौहान जी ने कहा कि विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और परम्परा के ध्वजवाहक के रूप में भारतवर्ष की ज्ञान और दर्शन की परिपाटी को दुनिया के समक्ष पहुंचाया था। स्वामी विवेकानन्द ने वसुधैव कुटुम्बकम की भावना लेकर भारतीय संस्कृति व दर्शन को संसार भर में स्थापित किया। हम सभी उनके आदर्शों को मानकर समाज को सही दिशा दिखा सकते हैं। उन्होंने इस स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए समग्र शिक्षा छग की प्रशंसा करते हुए विवेकानंद जी मार्ग का जीवन में अनुसरण करने प्रेरित किया।

वेबिनार संयोजिका वन्दना शर्मा, ताराचंद जायसवाल, ऋषि पाण्डेय व तकनीकी रागनी मेहरा समूह के सहयोग से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूट्यूब पर सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक साथी तन्मयता से जुड़े। समग्र शिक्षा सहायक संचालक डा. एम सुधीश सर व समग्र टीम के कुशल निर्देशन , एपीसी वन्दना मेडम का सफल मंच संचालन अत्यन्त सुखकर रहा।

वेबिनार प्रेजेंटेशन में सुधारानी शर्मा मुंगेली सीमा यादव मुंगेली, अपर्णा नायक महोबा उत्तर प्रदेश , रजनी गुप्ता धरमपुरा बस्तर, लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली , अरविंद वैष्णव आरंग रायपुर ,रूद्र प्रसाद शर्मा रायगढ़ शीला गुरु गोस्वामी आरंग रायपुर शीतल बैस नवागढ़ बेमेतरा, विनोद गुप्ता आरंग रायपुर, संध्या पाठक भिलाई दुर्ग, सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By admin