दुर्ग। 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की झांकी की भी चयन किया गया है। राजपथ पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूण योजना गोधन न्याय योजना को प्रदर्शित करती झांकी का प्रदर्शन किया जाना है। इस झांकी के साथ छत्तीसगढ़ का लोकनृत्य दल की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लिए मंगलवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से राजपथ पर छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी के साथ प्रस्तुति के लिए लोक नृत्य दल दुर्ग रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

दल प्रमुख रिखी क्षत्रिय लोक वाद्य संग्राहक भिलाई के साथ बालोद जिले के कुलदीप सार्वा, केंवरा सिन्हा, जया ठाकुर, प्रदीप ठाकुर तथा दुर्ग जिले से संजीव, साधना, नेहा, नारायणपुर से जैनू राम, जैतू, सुमित्रा, गसनी, जगोती व सुनीता आदि दिल्ली के लिए रवाना हुए। रिखी क्षत्रिय के निर्देशन में 14 लोक कलाकारों का दल राजपथ में छत्तीसगढ के झांकी गो धन न्याय योजना  के साथ बस्तर के पारंपरिक लोक नृत्य काकसाड प्रस्तुत करते नजर आऐंगे। झांकी के ऊपर में दो महिला कलाकार गोबर से दिया, खिलौने, आदि बनाते नजर आयेंगे। रिखी क्षत्रिय एवं उनके समूह को इस वर्ष आठवीं बार राजपथ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जनसंपर्क विभाग से दल प्रमुख तेज सिंह भुवाल ने यह जानकारी दी।

By admin