रायपुर। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस संक्रमण की चपेट में खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी आ गए थे। हालांकि आज उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने लोगों का आभार भी जताया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री 2 जनवरी को अपने अंबिकापुर प्रवास के दौरान सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर आए थे। यहां आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वे होम आइसोलेशन रहकर इलाज करा रहे थे।

जानकारी के अनुसार न्यू ईयर के पहले दिन सिंहदेव अंबिकापुर दौरे पर थे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच उन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत हुई तो उन्होंने एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल देकर खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। इसी बीच 2 जनवरी की दोपहर वे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो गए थे। यहां आरटी-पीसीआर जांच में वे पॉजिटिव पाए गए थे।

By admin