इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास बता रहे हैं इस सप्ताह यानी 17 जनवरी से 23 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके तारे-सितारे।

मेष – किसी पराक्रमी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और आर्थिक लाभ होगा। राजनीति और व्यापारिक लाभ संभव है। सप्ताह मध्य में मन विचलित हो सकता है, व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। सप्ताहांत में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाना पड़ेगा, नए प्रोजेक्ट, नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ – पारिवारिक विवाद से मन विचलित हो सकता है, आर्थिक नुकसान हो सकता है। सप्ताह मध्य में भाग्य आपका साथ देगा। किए हुए कार्य में वृद्धि देगा। सप्ताहांत में धन का उचित प्रयोग हानि से बचाएगा और दुर्घटना से रक्षा होगी।

मिथुन – राजनीतिक प्रगति, आर्थिक लाभ तथा किसी किसी विश्वशनीय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह मध्य में अधिक व्यय से मन अशांत हो सकता है। किसी भी विवाद से बचें। सप्ताहांत में रुके हुए धन की प्राप्ति, व्यापार वृद्धि के सफल योग हैं। किसी अपने से भेट मन में उत्साह का संचार करेगी।

कर्क – व्यर्थ यात्रा तथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लंबी यात्रा आपके लिए ठीक नहीं है। सप्ताह मध्य में परिवार में उत्सव हो सकता है। मांगलिक आयोजन में जाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सप्ताहांत में चल रहे व्यापार में लाभ, वाहन प्रापर्टी सुख, उच्च पद की प्राप्ति संभव है।

सिंह – सप्ताह का प्रारंभ मन में उत्साह, नए विचार और पारिवारिक सुख की प्राप्त कराएगा। सप्ताह मध्य स्वास्थ्य में सफलता, नौकरी, जिम्मेदारी और प्रापर्टी लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में राजनीतिक अपयश और पदप्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

कन्या – नए काम की शुरुआत, आर्थिक लाभ एवं स्वास्थ्य लाभ के योग हैं। सप्ताह मध्य में व्यर्थ यात्रा, विवाद एवं किसी घटना से भय हो सकता है। सप्ताहांत में शैक्षिक असफलता, अकारण यात्रा से कष्ट उत्पन्न हो सकता है।

तुला – राजनैतिक नुकसान, बाधाएं, किसी वृद्ध की सेवा हो सकती है। व्यापारिक सफलता मिलेगी। सप्ताह मध्य में बिन विचार के कार्य में में बाधाएं, कष्ट, धनहानि के योग हैं। सप्ताहांत में किसी अपने का साथ, कोर्ट कचहरी से छुटकारा, तलाक संबंधी मामले में राहत संभव है।

वृश्चिक – वाहन संबंधी कष्ट, व्यापार में बाधा आ सकती है। सप्ताह मध्य में किसी वृद्ध से लाभ मिल सकता है तथा स्त्री साथी से लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में न्यायगत सफलता, पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

धनु – सप्ताह के प्रारंभ में पदोन्नति के योग, यश तथा ख्याति बढ़ने के योग बन रहे हैं। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य लाभ, आर्थिक लाभ तथा पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। सप्ताहांत में संतान से कष्ट हो सकता है तथा धन का उचित प्रयोग व्यर्थ खर्च से बचाएगा।

मकर – पड़ोसी से चल रहे विवाद में राहत, परिवार के किसी सदस्य के बाहर से आने पर सुख मिल सकता है। सप्ताह मध्य में पेट संबंधी विकार, शारीरिक व्याधि बढ़ सकती है। सप्ताहांत में अभद्र व्यक्ति से मुलाकात विचलित कर सकती है। विवाद भी हो सकता है! सतर्क रहें।

कुंभ – संतान के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है। जल का उचित सेवन करें। सप्ताह मध्य में व्यर्थ की भागदौड़ थकान दे सकती है। सप्ताहांत में आर्थिक, व्यापारिक राजनैतिक लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के योग हैं।

मीन – पारिवारिक विवाद हो सकता है, अनिद्रा आलस्य से हाथ में आया काम छूट सकता है। सप्ताह मध्य में नए काम की प्राप्ति, धन की वृद्धि मन को प्रसन्न करेगी। सप्ताहांत में अधिक व्यय से असंतोष, व्यर्थ चिंता, अधिक यात्रा से मन खिन्न हो सकता है।

व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.comपर संपर्क कर सकते हैं।

By admin