इंदौर। छत्तीसगढ़ की युवती से मध्य प्रदेश में गैंगरेप की घटना सामने आी है। आरोपियों ने लगभग डेढ़ माह तक युवती को बंधक बनाकर फॉर्म हाउस में रखा और दुष्कर्म किया। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा व सिगरेट से दागा गया।

मामले में पहले आरोपी से युवती की वेबसाइट से पहचान हुई थी। उसके बाद विवाह के वादे पर युवती फार्म हाउस में चली गई जहां वह सामुहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई।

घटना के अनुसार छत्तीसगढ़ की युवती से इंदौर में यह घटना घटी है। गैंगरेप के इस मामले में आरोपियों ने लगभग डेढ़ माह तक युवती को बंधक बनाकर रखा था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। यहां तक आरोपियों का मन नहीं भरा, तो उनके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा गया और सिगरेट से दागा गया।

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ की युवती से इंदौर में आरोपियों ने लगभग डेढ़ माह तक ज्यादती की। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी करने का वादा कर फार्म हाउस मालिक ने शोषण किया और उसके दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा और सिगरेट से दागा गया।

शिकायत के आधार पर लिखे रिपोर्ट में पुलिस के मुताबिक जानकारी मिली है कि युवती मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बीजाभाट की निवासी है। युवती की उम्र 32 वर्ष है। शनिवार को उसने शिप्रा पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट लिखाई।

मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर पहचान हुई थी
मामले में पुलिस ने बताया कि युवती की राजेश विश्वकर्मा से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर पहचान हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। राजेश ने उससे शादी का वादा किया, तो युवती उसके साथ इंदौर चली आई। यहां राजेश ने अपने फॉर्म हाउस पर रखा। जहां वह शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद फॉर्म हाउस पर अपने दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया को भी बुलवाकर उनसे पहचान करवाई।

डेढ़ माह तक ज्यादती का शिकार होती रही
उसके बाद से सभी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। लगभग डेढ़ माह तक उसे फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस में की गई शिकायत में युवती ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और दांतों से काटा। एक बार ज्यादा चोट लगने पर इलाज करवाया गया। बाद में फॉर्म हाउस मालिक राजेश ने अपने साथी के साथ उसे उसके घर छत्तीसगढ़ भिजवा दिया।

घर भेजते समय दी धमकी
जब उसे घर भेजा जा रहा था तब आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि किसी को कुछ न बताए। शनिवार को युवती इंदौर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की। शिप्रा थाना पुलिस ने बताया कि घटना मांगलिया क्षेत्र की है। यहां बिल्डर राजेश विश्वकर्मा का फॉर्म हाउस है। इसी फॉर्म हाउस में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

इनके खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार फार्म हाउस मालिक राजेश ही युवती को अपने साथ लेकर आया था, जो उससे शादी का वादा किया था। युवती की शिकायत पर आरोपी राजेश, अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नागदा (उज्जैन) के निवासी बताए जा रहे हैं।

By admin