सीना डेस्क। जम्मुकश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर में नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। मंदर के भवन में मची भगदड़ में कुचले जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घायलों को कटरा के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दु:ख जताते हुए मृतकों का 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा वैष्णोदेवी मंदिर के भवन में हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस बाद में विवाद के रूप में बदल गया। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को कुचलते हुए निकलने लगे। इस दौरान कुचले जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर हालातों का जायजा लिया और घायलों को बेहतर इलाज मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों का 10-10 लाख रुपए व घायलों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है।

इधर हादसे के बाद पीएम मोदी ने ट्विट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। वैष्णोदेवी मंदिर हादसे पर राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे के प्रति गहरा दु:ख जताया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत दु:खद घटना है, परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सीएम बघेल ने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

By admin