नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस परेड अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से शुरू होगी। पिछले 75 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब गणतंत्र दिवस की परेड आधे घंटे की देरी से शुरू होगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल और श्रद्धांजलि सभा के चलते परेड का समय थोड़ा आगे बढ़ाया गया है।

बताते चलें कि हर साल गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी। मगर, इस साल परेड 10.30 बजे से शुरू होगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोरोना के प्रोटोकॉल के कारण ऐसा किया गया है। इसके साल गणतंत्र दिवस पर परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

परेड समारोह 90 मिनट तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे, फिर इसके बाद लाल किले पर पहुंचेंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां प्रदर्शित की जाएगी।

75 विमान करेंगे प्लाईपास्ट

इसके अलावा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट दिल्ली में राजपथ पर देखा जाएगा। भारतीय वायु सेना स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 75 विमानों से राजपथ पर फ्लाईपास्ट करेगी।

By admin