कोरबा। शनिवार को एक एंबुलेंस चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाकर तीन लोगों को ठोकर मार दिया। घायलों की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि जिसके भरोसे में मरीज की जान बचती है। एक सूचना पर वह तत्काल वाहन लेकर समय पर अस्पताल पहुंचाता है, मरीज समय पर राहत पाता है तो चालक को दुआएं जरूर देता है, पर यहां तो चालक की हरकत से लोगों की जान पर बन आई है।

जी हां आज ऐसा ही हुआ है। एक एंबुलेंस चालक ने अपने कर्तव्य के प्रति बड़ी लापरवाही बरती है। वह नशे की हालत में एंबुलेंस चलाकर लोगों की जान से खेला है। नशे की हालत में चलाते समय वाहन संभाल नहीं पाया और ठोकर मारकर कई लोगों को घायल कर दिया है।

राजगामार मुख्य मार्ग पर हुई घटना
जानकारी अनुसार राजगामार मुख्य मार्ग पर एक एंबुलेंस चालक की लापरवाही से भाई-बहन बुरी तरह घायल हो गए हैं। साथ ही एक अन्य युवती की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। पीड़ितों का उपचार कोरबा के जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे की स्थिति में गाड़ी चला रहा था।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती
घायल शंकर नगर घरमोरा की निवासी वृंदा जायसवाल कोरबा के जिला अस्पताल में इलाज करवा रही हैं। जिला न्यायालय की लाइब्रेरी में कर्मचारी वृंदा आफिस से काम के बाद अपने भाई मनोज जायसवाल के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही निजी अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही हादसे में एक और युवती को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामला पुलिस में नहीं गया
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। हालांकि पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। मामले में अब तक पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंची है।

By admin