भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद महापौर व सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन दाखिले के साथ ही भिलाई निगम के पांचवें महापौर वह पांचवे सभापति तय हो गए। कांग्रेस पार्टी ने यहां वार्ड क्रमांक 60 के पार्षद नीरज पाल को महापौर का उम्मीदवार बनाया है। वही पार्षद गिरवर बंटी साहू को सभापति के प्रत्याशी के तौर पर उतारा है इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी महापौर व सभापति के लिए क्रमशः जिन्हें उम्मीदवार बनाया है। 1:00 बजे से 2:00 बजे तक पार्षद महापौर के लिए मतदान उसके बाद कलेक्टर द्वारा अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

इधर भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। भाजपा  की ओर से महापौर के लिए महेश वर्मा व सभापति के लिए पी श्याम सुंदर राव ने नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय योगेश साहू ने महापौर के लिए व सभापति के लिए अनिता अजय साहू ने नामांकन दाखिल किया। अपील समिति के लिए कांग्रेस से सेवन कुमार ,अन्जु सिन्हा,रवि शंकर व शुभम झा ने नामांकन भर दिया है। वहीं अपील समिति के लिए निर्दलीय राजेन्द्र कुमार ने भी नामांकन भर दिया है।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजई हुई है। 2021 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भिलाई निगम में बड़ी सफलता मिली है। यहां के 37 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीते हैं वही 24 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद विजयी हुए। 9 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी। आंकड़ों के लिहाज से कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। वहीं चार निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। इस वजह से यह तय है की भिलाई नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का महापौर व सभापति होगा। चुनाव की औपचारिकता के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

नगर निगम भिलाई में चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने काफी सतर्कता बरती मतगणना के बाद ही कांग्रेस पार्टी अपने पार्षदों को लेकर संजीदा रही। पहले रायपुर में पार्षदों को ठहराया गया उसके बाद सभी पार्षदों को पुरी टूर पर भेज दिया गया।आज सुबह शपथ ग्रहण के ठीक पहले सभी पार्षद निगम पहुंचे और शपथ ली। इसके बाद महापौर व सभापति चयन शुरू हो गई। कांग्रेस पार्टी की ओर से महापौर के लिए नीरज पाल के  नाम पर सहमति बनी। वही सभापति के लिए गिरवर बंटी साहू को चुना गया। कुछ घंटों बाद भिलाई निगम को नया महापौर व नए सभापति मिल जाएगा।

By admin