रायपुर। प्रदेश के किसानों की खेती किसानी से संबंधित परेशानियों के निदान एवं समाधान के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने नई पहल की है। फसल से संंबंधित समस्या का तकनीकी का इस्तेमाल कर घर बैठे निराकरण किया जाएगा।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते कृषि विभाग हो या संबंधित कॉलेज से प्रदेश में किसानों की खेती-किसानी से संबंधित परेशानियों को ऑनलाइन समाधान किया जाएग। इसके लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक शनिवार को ‘ई-किसान चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा।

जोड़े जाएंगे किसान मंच’ से किसान
इसके लिए कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों व कृषि विज्ञान केन्द्रों के व्हाट्सएप ग्रुप ‘वैज्ञानिक किसान मंच’ से किसान जोड़े जाएंगे। इसके माध्यम से किसान खेती-किसानी से संबंधित अपनी परेशानियां रख सकते हैं।

तकनीकी का करेंगे इस्तेमाल
बता दें कि प्रदेश में खेती-किसानी से संबंधित परेशानियों के निदान एवं समाधान के लिए इंदिरा गांधी कृषि यूनिवर्सिटी अब तकनीकी का इस्तेमाल करने जा रहा है। इस कड़ी में पहले सभी संबंधित महाविद्यालयों व कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा ‘वैज्ञानिक किसान मंच’ व्हाट्सएप ग्रुप गठित किया जाएगा। बताया गया कि इस ग्रुप में कम से कम 20 आश्रित ग्रामों के किसानों को शामिल किया जाएगा, इसके जरिए वे अपनी समस्याओं का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उचित समाधान पा सकेंगे।

मौसम अनुरूप मिलेगी जानकारी
इस व्हाट्सएप ग्रुप में मौसम के अनुरूप कृषि कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी। यही नहीं कोरोना संक्रमण की स्थिति के दृष्टिगत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रत्येक शनिवार को ‘‘ई-किसान चौपाल’’ का आयोजन भी ऑनलाइन किया जाएगा।

संक्रमणकाल में किसानों को मिलेगी बड़ी सहायता
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एसएस सेंगर ने इस योजना पर जानकारी दी। कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में राज्य के किसानों के खेती-किसानी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ‘ऑनलाइन चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में फसलों एवं खेती-बाड़ी की अन्य समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान ले सकेंगे। कोरोना संक्रमण की स्थिति में राज्य के किसानों की खेती-किसानी से संबंधित समस्याओं के निदान एवं समाधान में व्हाट्सएप ग्रुप ‘वैज्ञानिक किसान मंच’ तथा ई-किसान चौपाल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

By admin