नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। इस बीच केंद्र सरकार के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप (NTAGI) के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने एलान किया है कि भारत में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण मार्च में शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि तब तक 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में अगले चरण में बच्चों को टीका लगाए जाने की उम्मीद है।

डॉक्टर अरोड़ा के मुताबिक, देश में 15-18 आयु वर्ग के 7.5 करोड़ लोग हैं। इनमें से 3.45 करोड़ किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। चूंकि, किशोरों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है। उन्हें 28 से 42 दिन के अंदर दूसरी खुराक भी लगा दी जाएगी। इस तरह से 15-18 आयु वर्ग का वैक्सिनेशन मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद 12 से 14 साल वाले बच्चों का टीकाकरण पूरे जोर-शोर से शुरू किया जा सकेगा। भारत में 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयु वर्ग में दी जा सकती है।

ऐसे ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

  • 15 साल से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक करना बेहद आसान है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको CoWIN प्लेटफॉर्म पर जाना होगा।
  • यहां पर बच्चे के बारे में जानकारी देनी होगी मसलन नाम और उम्र।
  • इसके बाद बच्चों के आधार या फिर 10 वीं क्लास का आई कार्ड देना होगा।
  • इसके बाद आसानी से प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

 

By admin