दुर्ग। टीकाकरण को लेकर आज गूगल ने डूडल बनाया है इसी की तर्ज पर दुर्ग जिले के धमधा तहसील में भी वैक्सीन नीयर मी अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत धमधा में दो दिनों का टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान धमधा ब्लॉक के आसपास के गांवों के लोगों को वृहद स्तर पर टीका लगाया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इसे लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। 18 जनवरी और 19 जनवरी को धमधा में व्यापक टीकाकरण अभियान होगा।

बता दें आज गूगल डूडल को क्लिक करने गूगल मैप दिखाया जा रहा है। जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन सेंटर  की उपलब्धता दिखाई जा रही है। इसी तर्ज पर दुर्ग जिला प्रशासन ने भी वैक्सीन नीयरमी कैंपेन शुरू किया है। दुर्ग जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये हैं। धमधा एसडीएम डा. बृजेश क्षत्रिय ने धमधा तहसील में दो दिन टीकाकरण का महाभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। 18 व 19 जनवरी को होने नवाले इस महाअभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

महाअभियान को लेकर डॉ. क्षत्रिय ने बताया कि इसमें तीन वर्ग शामिल होंगे। पहला फ्रंटलाइन वर्कर हैं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा। दूसरा वर्ग दूसरा डोज लेने वालों का होगा। तीरे वर्ग में 15 से 18 साल के किशोरों का रखा गया है। शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। एसडीएम ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। महाभियान के लिए टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण होने से कोविड के विरोध में बड़ी आबादी को प्रतिरोध मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि व्यापक टीकाकरण और सजगता ही कोरोना को दूर करने का बड़ा माध्यम बन सकता है। हाल ही में डब्ल्यूएचओ की ओर से भी बयान आया है कि ओमिक्रान जिस तेजी से विश्व में फैल रहा है उसी तेजी से वैक्सीनेशन अगर हो तो कोविड से मुक्ति की राह खुल सकती है। दुर्ग जिले में इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। धमधा ब्लाक में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान पूर्व में भी चलाया गया था। इसमें पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी किया गया था जो बचे लोग थे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया था। इससे धमधा ब्लाक में टीकाकरण का कवरेज काफी बढ़ा है।

By admin