भिलाई। सोमवार को मौसम विभाग (IMD) ने सूचना जारी किया है। उसके अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में बारिश का कहर जारी रहेगा। धूंध बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर भारत के साथ मध्य भारत का मौसम बिगड़ा हुआ है।

मौसम विभाग से जारी भविष्यवाणी के अनुसार बारिश रुक सकती है, लेकिन इसके बाद कोहरा और ठंड बढ़ जाएगी। मध्य भारत में बारिश का खासा असर दिखेगा।

बता दें कि रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हुई, वहीं रविवार की रात व सोमवार दिन को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश का कुछ इलाका व ओड़िशा में बारिश हुई। विभाग के अनुसार अब ठंड और बढ़ेगी। सोमवार को इसका असर दिखा। मंगलवार तक ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया दिल्ली में कल से बारिश नहीं होगी। घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 7 जनवरी की रात से पूरे उत्तर भारत व मध्यम में कुछ जगह बारिश हो रही है। 10 को भी बारिश हुई।

जनामनी ने कहा कि अभी सर्द हवाएं चल रही हैं, उससे भी थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। अभी भी कई राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जनवरी से उत्तर भारत में कोहरे के साथ ठंड भी पड़ सकती है।

बारिश से न सिर्फ अधिकतम तापमान में गिरावट आया, बल्कि लोगों को दिन में ठंडक भी महसूस हुई। 11 से 13 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

वाहनों की आवाजाही पर घने कोहरे की वजह से असर पड़ा है। आने वाले एक-दो दिनों तक और भी ऐसे ही मौसम बने रहने की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही दे चूका है।

By admin