cinanews.in

 

रायगढ़। रायगढ़ निगम की वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद संजना शर्मा की मौत हो गई है। पार्षद ने जहर खाया था। जहर खाने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत मौत हो गई। हालांकि पार्षद ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने बीती रात कीटनाशक दवाई खा ली थी। दोपहर 2 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां 3.30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चला है। मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक है। पार्षद संजना शर्मा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी तक पता नहीं चला है। चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। खबर मिलने के बाद से कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

मृतका पार्षद संजना को तेज तर्रार पार्षद माना जाता था। पार्षद संजना शर्मा ने कल 30 मार्च को रायगढ़ निगम के बजट सत्र में भी शामिल हुई थीं। निगम से लौटकर वह घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि तब तक सबकुछ ठीक था। घर पर देर रात को महिला पार्षद के कीटनाशक सेवन की बात सामने आई। गुरुवार दोपहर को पार्षद संजना के भाई ने उन्हें उल्टी करते देखा तो पता चला कि उसने कीटनाशक पी ली हैं।

इसकी जानकारी लगते ही तत्काल पार्षद के भाई ने उसको लेकर शहर के मेट्रो अस्पताल पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले का पता लगा रही है। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।