रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग शुक्रवार का तीन IPS सहित कुल 8 अधिकारियों का तबदला किया गया है। दो जिलों के एसपी बदल दिए गए। बालोद व नारयण पुर जिलों के एसपी बदले गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार का पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भारतीय पुलिस सेवा व राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। आदेश के अनुसार तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमे से आईपीएस अधिकारयों को अलग अलग जिलों का एसपी बनाया गया है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के पांच अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां दी गईं हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस  गिरजा शंकर जायसवाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। इनकी पदस्थापना उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर में किया गया है। गिरिजा शंकर जायसवाल नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी प्रकार आईपीएम सदानंद कुमार को नारायणपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।

सदानंद कुमार अब तक बालोद एसपी की जिम्मेदारी संभार रहे थे। वहीं बालोद में आईपीएस गोवर्धन राम ठाकुर को नए एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है। गोवर्धन राम ठाकुर अब तक प्रथम वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में सेनानी के रूप मे पदस्थ थे।

इसके अलावा आदित्य पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बासागुड़ा बीजापुर, राजेश शर्मा सहायक सेनानी के रूप में 9 वीं बटालियन दंतेवाड़ा, अकीक खोखर सहायक सेनानी बीजापुर, अनूप लकड़ा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज नारायणपुर तथा अजय लकड़ा उपपुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के रूप में बस्तर पदस्थ किए गए। उक्त सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।