cinanews.in

 

रायपुर। गंभीर बीमारी से ग्रसित छत्तीसगढ़ के पूर्व खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का इलाज के दौरान निधन हो गया है। बताया जाता है कि विजय राजवाड़े लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

जानकारी अनुसार रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बीते 2 दिन से वेंटिलेटर में उनका इलाज चल रहा था। खबर है कि उनके लिवर का ट्रांसप्लांटेशन ही अंतिम उपचार था। चिकित्सकों ने इस पर गंभीर सलाह दी थी।

राजनीति में काफी सक्रिय रहे महज 45 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर से परिजन स्तब्ध हैं। इधर उनके निवास कोरिया जिले में शोक की लहर है। समर्थकों की घर के सामने भीड़ लगी हुई है। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य थे।

परिजनों के मुताबिक उनके लिवर में गंभीर समस्या होने के कारण उन्हें रायपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका 3 दिनों से इलाज चल रहा था। वह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार विजय राजवाड़े की बचपन से ही एक ही किडनी थी। वहीं वह दिल की बीमारी से भी ग्रसित थे।

विजय के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। विजय की 3 बेटियां हैं। शोक की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोरिया स्थित उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।