भिलाई। रविवार को सेंट्रल एवेन्यू पर स्कूटी पर सवार महिलाओं को हुजूम निकला। यह खास रैली अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलीब्रेशन के तौर पर निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर की महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए स्कूटी रैली निकाली। कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं के साथ ही युवतियों व महिला पुलिस कर्मियों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

बता दें विधायक देवेन्द्र बीत तीन साल से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में जागरुकता लाने व उनका हौसला बढ़ाने के लिए स्कूटी रैली का आयोजन करा रहे हैं। शुरुआत में भले ही संख्या कम रही, लेकिन धीरे धीरे इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी। आयोजन क तीसरे साल विधायक देवेन्द्र यादव की स्कूटी रैली में सैकड़ों स्कूटी सवार महिलाओं ने शिरकत की।

महिलाओं की इस रैली में विधायक देवेन्द्र यादव स्वयं भी शामिल हुए। रैली की शुरुआत रविवार सुबह सेक्टर-9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यू से होकर सेक्टर-5 चौक से होते हुए मार्केट रोड और उसके बाद डोम शेड पर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक देवेन्द्र ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हमारा प्रयास कि महिलाओं का हौसला बढ़ाया जाए। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थित कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कर रही हैं। आज का दिन उन सभी महिलाओं को सम्मान देने का दिन है।

हमारी बहन-बेटियां बिना डरे करें हर काम
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस स्कूटी रैली के आयोजन का उद्देश्य हमारी बहन- बेटियों को भयमुक्त करना और उन्हें आगे बढ़ाना है। हम उनका उत्साह बढ़ाने के लए उनके साथ खड़े हैं। पुरुष प्रधान देश में अपनी पहचान बनाना ही बड़ी बात है। हमारी बहन-बेटियां जागरूक हो रही हैं और भिलाई ही नहीं छत्तीसगढ़ व देश के निर्माण में अपनी सहभागिता दे रही हैं। विधायक ने कहा कि आज हुई रैली में सैकड़ों बहन-बेटियों ने शामिल होकर दिखा दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।

एनसीसी की टीम ने मार्च पाट कर किया विधायक का स्वागत
जब रैली सेक्टर 5 पहुंची तब वहाँ लड़कियों की एनसीसी टीम ने मार्चपाट किया और मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत किया। इसके बाद यहां महिलाओं के लिए और भी कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सेक्टर 5 में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को स्पेशल फील कराने उनके लिए गर्ल्स बैंड के साथ डीजे का भी आयोजन किया गया।

आप का भाई हमेसा आप सब के साथ 
इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस रैली का उद्देश्य यह है कि हमारे शहर की बहन-बेटियों को यह अहसास हो कि वे बिना डरे हमेशा आगे बढ़े क्योंकि उनका उत्साह बढ़ाने हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शहर की बहन बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और इनके इसी हौसलों को सलाम करने हमारी एक पहल है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरुष प्रधान है इसलिए हमारा देश विकाशील देश है। जिस दिन महिला प्रधान हो जाएगा उस दिन हमारा देश विकसित देश बन जाएगा। भारत के निर्माण और विकास में महिलाओं का पूरा योगदान है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में शहर के प्रतिभा शाली महिलाओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। साथ ही सास्कृति कार्यक्रम में भाग लेने वाली जानवी चौबे ने भारत नाट्यम की प्रस्तुति दी। अनामिका की ग्रुप ने छ ग नृत्य पेश किए। कुसुम ने नृत्य, गुरजीत,आरती,ममता ने गीत गा कर सब का मन मोह लिया। हेमलता और उनके ग्रुप ने आदिवासी डांस कर खूब तालियां बटोरी।