बिलासपुर। जिले के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में एक वकील पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। दरअसल वकील साब ने फेसबुक के जरिए परिचित हुई एक युवती से प्यार का इजहार किया। प्यार शादी के वादों तक पहुंचा। लड़की भी वकील के झांसे में आ गई। इसके बाद वकील साब ने लड़की से दुष्कर्म किया। अब दूसरी लड़की से सगाई कर ली। जानकारी हुई तो पहली लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर सिरिगट्‌टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दयालबंद निवासी दिनेश बोले पेशे से वकील है। उसकी दोस्ती सिरिगिट्‌टी में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती से फेसबुक के जरिए हुई। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। वकील दिनेश बोले ने युवती से शादी का वादा किया। कुछ दिन बाद वकील ने दूसरी लड़की से सगाई कर ली। युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने वकील से सवाल किया।

पुलिस के अनुसार शिकायत कर्ता युवती ने बताया कि वकील से पूछने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर वकील ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अपने एक दोस्त के घर पर उसने यह सब किया। युवती ने कहा कि अब शादी से इंकार कर रहा है। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी वकील की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया शादी करने का भरोसा दिलाकर दुष्कर्म का मामला है। एक युवती ने यहां के एक वकील के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल आरोपी वकील की गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस दर्ज होने के बाद वह फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।