cinanews.in

 

रायपुर। प्रदेश में रोजगार का अच्छा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों (CGPSC Recruitment 2022) पर भर्ती निकाली है।

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा सीधे इस लिंक https://psc.cg.gov.in/ पर क्लिक करके (CGPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_ARTO_TSI_2022_11042022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती (CGPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा। एक लाख 20 हजार 400 रुपये सैलरी मिलेगी।

Parivahan Adhikari के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 15 अप्रैल 2022,  ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 मई 2022

कुल पद-20
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-02, परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी)-18, बैकलॉग-03

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी)– किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए।

Parivahan Adhikari के लिए चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित की जाएगी।