रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि कार के भीतर महिला का शव पड़ा है। उसके गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक महिला की पहचान सुमन साहू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसारअभनपुर के ग्राम थनौद में महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई। अभनपुर पुलिस के मुताबिक सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे। यहां सीजी 04 एचबी 7740 नंबर की सफेद रंग की कार में महिला का शव पड़ा हुआ था। कार अभनपुर के ही रहने वाले एक युवक की बताई जा रही है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक सामने आए जानकारी के मुताबिक युवक इस लड़की का प्रेमी था। दोनों घूमने निकले थे और तभी आपस में हुई बहस बाजी के बाद युवक ने अपने पास रखें चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। फिलहाल वारदात की वजह को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस ने प्रांरभिक जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

नवा रायपुर सीएसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि आज सुबह 8 बजे के करीब कार में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल जांच जारी है और आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।