भिलाई। मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। ये घोषणा आज से यानी एक मई से ही प्रभावी होगी। इस महीने से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शासकीय कर्मचारियों के लिए ये खुशखबरी दी है। उन्होंने घोषणा में कहा कि वे प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को एक मई से ही पांच प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। ये घोषणा शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात होगी। इससे प्रदेश के सभी शासकीय विभाग में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को फायदा होगा।