सीना, डेस्क। एक सास ने अपनी बहू को पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए तांत्रिक के हवाले कर दिया। तांत्रिक के पास बहू को छोड़कर सास अपने घर आ गई। इसके बाद जो हुआ उसकी महिला ने कल्पना भी नहीं की। पारिवारिक विवाद सुलझाने के नाम पर तांत्रिक 79 दिनों तक महिला से रेप करता रहा। किसी तरह महिला उसके चंगुल से छुटी और थाने में तांत्रिक सहित अपनी सास, पति व ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यह मामला ओड़िशा के बालासोर जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र का है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2017 में उसकी शादी बालासोर के नीलामणि जेना से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही घर में विवाद शुरू हो गया। ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी व परिवार के अन्य लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति को इसकी जानकारी देने पर उसने भी अपने मां बाप का ही साथ दिया।

काफी दिनों तक यह सब चलता रहा। सास घर में हो रहे विवाद का कारण बहू को मानने लगी। कुछ दिन महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इसके बाद सास गीता रानी महिला को तांत्रिक के पास ह कहकर ले गई कि वह उसका पा​रिवारिक विवाद खत्म कर देगा। इसके लिए उसे कुछ दिन तक तांत्रिक के पास ही रहना होगा। यह कहते हुए सास गीतारानी महिला को तांत्रिक के पास छोड़ गई।

इसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ लगातार 79 दिनों तक रेप किया। करीब सप्ताह भर पहले की महिला तांत्रिक के चंगुल से छूटी। महिला के हाथ तांत्रिक का मोबाइल लग गया जिससे उसने  अपने माता-पिता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसके माता पिता पुलिस लेकर पहुंचे और महिला को तांत्रिक से आजाद करवाया।

तांत्रिक की पहचान बालासोर के कखरा गांव निवासी एसके तारफ के रूप में हुई है। वहीं महिला ने अपने मायके लौटने के बाद अपने पति नीलामणि जेना, ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी और सूर्यमणि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं महिला ने तांत्रिक पर बंधक बनाकर रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर जालेश्वर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।