सीना, डेस्क। अक्सर देखा गया है कि शादी में दुल्हन सादगी के साथ रहती है लेकिन मध्यप्रदेश के बैतूल में कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए। यहां पर शादी करने पहुंची दुल्हन सादगी से नहीं बल्की पूरे तामझाम के साथ। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन ने महिन्द्रा की ट्रेक्टर का सहारा लिया। दुल्हन ट्रैक्टर पर सवार होकर शादी के मंडप में पहुंची। दुल्हन की इस अदा पर दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी फिदा हो गए।

यह मामला मध्य प्रदेश के बेतुल जिले के जावरा गांव का है। यहां की रहने वाली भारती तागड़े ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर का सहारा लिया। दुल्हन के पोशाक में काला चश्मा लगाकर भारती ट्रैक्टर चलाती हुई मंडप में पहुंची तो वहां देखने वाला हर कोई हैरान रह गया। खासबात यह है कि इस दौरान भारती के दोनों भाई भी ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दुल्हन की इस खास अदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुल्हन यह सब केवल लीक हटकर कुछ नया करने के लिए किया। कार व पालकी की सवारी पुराना ट्रेंड है और इसलिए ट्रेक्टर वाला आइडिया चुना। महिन्द्रा की ट्रेक्टर पर एंट्री लेती दुल्हन पर सोशल मीडिया में यूजर्स जमकर प्यार मिल रहा है।

आनंद महिंद्रा ने भी शेयर कियी क्लिप
महिन्द्र कंपनी के ओनर आनंद महिंद्रा ने दुल्हन का एक क्लिप अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। आनंद महिंद्रा क्लिप शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘दुल्हन का नाम ‘भारती’ है और वह ‘स्वराज’ चला रही हैं। महिंद्रा राइज ब्रांड पर यह ठीक भी लगता है।  आनंद महिंद्रा ने क्लिप शेयर की तो यूजर्स उस पर मजेदार कमेंट करने लग गए। कई यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और सभी दुल्हन की इस अदा की तारीफ कर रहे हैं।