सीआईएनए, बिलासपुर। बिलासपुर के दंपत्ति के बीच विवाद केवल इसलिए बढ़ गई। क्यूंकि पत्नी बिना टीवी के एक पल भी रहना पसंद नहीं करती थी। और पति डिश रिचार्ज कराना भूल गया। एवं यह कहा कि अगले दिन ऑफिस से आते वक़्त रिचार्ज करवा देगा। परन्तु पत्नी का गुस्स्सा इतना बढ़ चूका था कि वह अपने पति को ‘टीवी नहीं तो बीवी नहीं’ कहकर मायके चली गई।

मामला बिलासपुर के महिला थाने का है। यहां एक पति ने अपने पत्नी से वडा किया था कि वह ऑफिस से आते वक़्त डिश रिचार्ज करवा देगा। परन्तु वह भूल गया। और उसने अगले दिन रिचार्ज करा देने की बात कही। इससे पत्नी को इतना गुस्सा आया की वह नाराज होकर मायके चली गई। बात यही नहीं रुकी तलाक लेने के उद्देश्य से दोनों पति-पत्नी का मामला महिला थाने तक जा पहुंचा।

विवाद का कारण जान सभी के उड़ गए होश
जब यह मामला महिला थाने पहुंचा तो विवाद का कारण जान सभी लोग हैरान रह गए। कि केवल 250 रूपए के रिचार्ज के लिए बात तलाक तक जा पहुंची। हालांकि महिला थाने की कॉउंसलर ने दो दिनों तक उनकी कॉउन्सिलिंग की और उन्हें समझाया। तब जाकर दोनों के बीच झगड़ा शांत हुआ। इसके बाद एक टूटता परिवार बिखरने से बच गया। महिला थाने की कॉउंसलर ने कहा कि नोंक-झोंक जीवन का हिस्सा है। लेकिन इसे विवाद का रूप कभी भी नहीं देना चाहिए।