सीआईएनए, डेस्क। छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुन फायरिंग की है जिससे सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला तब तक नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। एडीजी नक्सल विवेकानंद ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना छत्तीसगढ़ ओडिशा बॉर्डर पर नुआपाड़ा क्षेत्र की है। सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी के जवान कॉम्बिंग गस्त पर निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे पहले की जवान संभलते तीन जवानों को गोलियां लगी। घटना में तीन जवान शहीद हो गए।

इधर फायरिंग का जवाब देने जवानों ने मोर्चा संभाला। कुछ देर में ही जवान नक्सलियों पर भारी पड़ने लगे तो नक्सली जंगल की आड़ में भाग गए। घटना में संबंध में बताया जा रहा है शहीद जवानों शवों को कैंप में लाया जा रहा है। इस फायरिंग में एएसआई-शिशुपाल सिंह, एएसआई-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं।