सीआईएनए, डेस्क। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार के गिरने के बाद भाजपा ने बड़ा धमाका कर दिया है। गुरुवार को राज्यपाल से मिलने के बाद पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नए सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया।

बता दें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही कवायद शुरू हो गई भाजपा सरकार बनाएगी। गावाहाटी से गोवा पहुंचे एकनाथ शिंदे आज अकेले मुंबई पहुंचे और फडणवीस के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद देवेन्द्र फडणवीस ने चौंकाने वाला ऐलान कर दिया। एकनाथ शिंदे आज देर रात 7:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

सबसे बड़ी पार्टी थी भाजपा
प्रेसवार्ता ने फडणवीस ने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लेकिन शिवसेना ने गठबंधन तोड़कर कांग्रेस व एनसीपी से मिलकर बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। जेल जाने के बाद भी उद्धव सरकार ने उसे मंत्री पद से नहीं हटाया था। आखिरी समय में उद्धव सरकार ने औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर किया।

एकनाथ शिंदे ने पीएम का जताया आभार
मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बड़ी पार्टी होते हुए भी बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। शिंदे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार दिखेगी। केंद्र सरकार की मदद  से महाराष्ट्र का विकास तेजी से हो पाएगा।