सीआईएनआई, डेस्क। पीलीभीत में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेजरफ्तार कार पेड़ टकरा गई। हादसे में 10 लागों की मौत हो गई और 7 घायल हैं। घायलों में भी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके की है। हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की जांन चली गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने से पहले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुबह ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। फिलहाल पुलिस घटना के अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

हादसे में 7 घायल हैं। इनमें से 6 का इलाज पीलीभीत में चल रहा है वहीं एक को हायर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। इस हादसे में लक्ष्मी, रचना, सरला देवी, हर्ष, खुशी, शुशांक, आनंद, लालमन, श्यामसुंदर व कार चालक दिलशाद की मौत हो गई। वहीं शीलम शुक्ला, संजीव शुक्ला, प्रशांत, कृष्णपाल शुक्ला, पूनम देवी, यश त्रिवेदी तथा प्रवीण घायल हैं।