रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरना एथिनक रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए स्थापित किए गए टेलिस्कोप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सरना एथिनक रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए स्थापित किए गए टेलिस्कोप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकर्पण किया। भूपेश बघेल सरना एथनिक रिसोर्ट में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं।

सीएम भूपेश ने कहा-भूमाफियाओं पर तत्काल कार्रवार्र करें


भू-माफियाओं के सक्रिय रहने की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमिश्नर को 15 दिनों के भीतर सभी प्रकरणों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्रवाई की जा सके। गौ तस्करी बड़ी समस्या है। पूरे देश की न केवल छत्तीसगढ़ की। पहले गौधन आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण कारण रहता था। गौपालन अनार्थिक हो गया। अतिरिक्त जानवर को खुले मे छोड़ना प्रारंभ किए। ये समस्या राष्ट्रव्यापी है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से हमने समाधान ढूंढा है। गोबर खरीदी की योजना से गौ पालन पुनः आर्थिक हो रहा है।गौठान योजना हम सबकी योजना है। इस पर अधिक से अधिक काम करने की आवश्यकता है।