तीरंदाज, जांजगीर-चांपा। जिले में महिला की हत्या के बाद शव का पन्नी में भरकर तालाब में फेंक दिया गया। शुक्रवार की शाम को ग्रामीणों नजर पड़ी तो मामला खुला। हत्या के बाद पन्नी में भर दो पत्थर बांधकर लाश को तालाब में फेंका गया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त सुमन यादव के रूप में की है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तालदेवरी की रहने वाली सुमन यादव (21) पिता मोहन यादव 21 जून को दोपहर के समय से लापता थी। बीते 4 दिनो से उसका कुछ पता नहीं था। शुक्रवार को परिजनों ने सुमन के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस भी युवती की तलाश में थी, पर कुछ पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने बताया की सुमन ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद से वह घर पर ही रहती थी।

युवती की पतासाजी के दौरान शुक्रवार शाम को तालदेवरी गांव में शाम के वक्त बैमन तालाब में लोग नहाने गए थे। इसी बिच लोगो ने तालाब में तैरता हुआ कुछ देखा था। पास जाने पर पता चला ये शव है। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को तालाब से बाहर निकाला। लाश को बहार निकालने पर पता चला कि लाश सुमन यादव की है। लाश आधी सड़ चुकी थी। लाश को पन्नी में भरा गया था। साथही शरीर को पत्थर बांध दिए गए थे। लाश को बांधने मे 2 पत्थरों का उपयोग किया गया था। पुलिस ने सुमन के परिजनों को मामले की जानकारी दी। लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वे आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। घटना स्थल पर फोरेंसिंक टीम ने भी जांच की है और पुलिस आसपास ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किय जा रहा है कि युवती आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी।