सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 25 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1529 – आज ही के दिन मुगल शासक बाबर बंगाल युद्ध में विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटे थे।

1931 –
भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म आज ही के दिन इलाहाबाद में हुआ था।

1950 –
उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध की शुरुआत आज ही के दिन हुई, जो आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध में बदल गया।

1974 – रूमानी फिल्म प्रेम कैदी के साथ सत्रह वर्ष की उम्र में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।


1975 –
इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा आज ही के दिन की थी। यह आपातकाल देश में 21 महीने की अवधि तक रहा। आपातकाल की बरसी को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।

1975 –
भारतीय सैनिक कारगिल युद्ध में असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय जन्म आज ही के दिन हुआ था। उनकी बहादुरी पर सारा देश गर्व करेगा।

1983 – कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज़ को 43 रन से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था। क्रिकेट विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हुआ था। और फाइनल मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था।

2009 – किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की की मृत्यु आज ही के दिन हुई थी। जिन्होंने पाश्चात्य संगीत और नृत्य को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। इनके दुनिया भर में करोड़ों फैन आज भी है।

2009 – आज ही के दिन राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री शिव चरण माथुर का निधन हुआ था।