सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 16 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1910 – स्वतंत्रता सेनानी, उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी.एम. पुनाचा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1918 – आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश का जन्म हुआ था।

1920 –
भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का आज ही के दिन जन्म हुआ था।

1950 –
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जिनकी डिस्को डांसर दुनियाभर में 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली पहली फिल्म बानी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। इनका बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती था। मिथुन फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले एक कट्टर नक्सली थे।

1983 –
छत्तीसगढ़ के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना आज ही के दिन हुई।

2008 –
शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार आज ही के दिन प्रदान किया गया।

2010
  भूटान तंबाकू पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया था।

2012 –
बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने 60 वर्षों के बाद म्यांमार में अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।