सीआईएनए डेस्क। इतिहास अपने आप में अनंत घटनाओं को समेटे हुए है। साल का हर दिन ऐसा है, जिस दिन इतिहास में कुछ न कुछ हुआ है। कोई ऐसी घटना हुई है, जिसे जानना हमारे लिए जरूरी है। बेहतर भविष्य के लिए इतिहास की ऐसी घटनाओं की जानकारी आज की पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इसलिए cinanews.in आपके लिए लेकर आया है “इतिहास के पन्नों में आज”। इसमें हम आज की तारीख यानी 22 जून में इतिहास में दर्ज घटनाओं से आपको अवगत कराएँगे।

1555 – मुगल शासक हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को आज ही के दिन अपना वारिष घोषित किया।

1897-
चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में तत्कालीन जिलाधिकारी वाल्टर चार्ल्स रैण्ड की आज ही के दिन गोली मारकर हत्या कर दी।

1932 – आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का  जन्म हुआ।

1939 – कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना आज ही के दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने की।

1986 – आज ही के दिन अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया।

1994 – आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हुआ।

2009 – आज ही के दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत और चीन के कुछ शहरों में दिखाई दिया था। जो की 6 मिनट, 39 सेकंड्स तक रहा था। सूर्यग्रहण की शुरुआत गुजरात स्थित खंभात की खाड़ी से हुई थी। इस सूर्यग्रहण की अवधि का यह रिकॉर्ड 13 जून, 2132 को होने वाले सूर्यग्रहण तक नहीं टूटेगा।