भिलाई। खुर्सीपार वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर में शुक्रवार को विधायक देवेन्द्र यादव की उपस्थिति में ज्योति कलश कक्ष का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने विधायक देवेन्द्र यादव से नल कनेक्शन को लेकर शिकायत कर दी। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर विधायक ने सब इंजीनियर को फटकार लगाने के साथ ही उन्हे नोटिस इश्यू करने का निर्देश दिया।

लोगों की समस्या सुनते विधायक देवेन्द्र यादव

लोगों से चर्चा के दौरान बुजुर्ग महिला ने बताया कि नल लगाने कई माह पहले आवेदन दिया था लेकिन अब तक नल नहीं लगा। यह सुनते ही विधायक देवेन्द्र यादव नाराज हो गए और इस लापरवाही के लिए सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और जोन आयुक्त को निर्देश दिया कि तत्काल नोटिस दिया जाए इसके बाद भी समय पर काम नहीं किया तो दोबारा नोटिस देकर सस्पेंड करो।

 

विधायक देवेन्द्र यादव भूमिपूजन के बाद लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान लोगों ने बताया कि वार्ड में पानी की समस्या है। लोगों ने एक पुराने बोर को ठीक कराने की मांग की। विधायक देवेन्द्र यादव ने उक्त बोर को सुधार कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने कहा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण भी किया जहां लोगों ने कई समस्याएं बताई। मौके पर उन्होंने जोन आयुक्त को भी जमकर फटकार लगाई और कहा कि नरमी से काम नहीं चलेगा जो अधिकारी कर्मी लापरवाही करे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दिव्यांग को मिली व्हील चेयर

दिव्यांग की मांग पर तत्काल खरीदवा कर दी व्हील चेयर
वार्ड भ्रमण के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव के पास एक व्यक्ति अपना दिव्यांग बच्चा को लेकर  पहुंचा। बच्चे के सिर पर हाथ फेरते हुए विधायक देवेन्द्र यादव ने समस्या पूछी तो उस व्यक्ति ने अपने बच्चे के लिए व्हील चेयर की मांग की। इसके बाद विधायक देवेन्द्र ने  दिव्यांग के लिए एक व्हील चेयर तत्काल खरीदकर देने के लिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृति में समय लगेगा इसलिए तुरंत मेडिकल स्टोर से व्हील चेयर खरीदकर दिव्यांग बालक को दिया जाए। इसके बाद कुछ ही देर में उनकी मांग पूरी कर दी गई।

गैंग लगाकर कराएं सफाई
विधायक देवेन्द्र यादव वार्डवासियों के साथ वार्ड का भर्मण किए और लोगों की समस्याओं को देखा। इस दौरान एक वृद्ध महिला ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होती। इस कारण उनके घर मे पानी भर जाता है वे बहुत परेशान है। विधायक श्री यादव उनके साथ उनके घर गए और मौका मुआयना किया और  अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द पूरे नाले की सफाई की जाए । गैंग लगाकर सफाई करवाए कहीं भी किसी के घर पानी नहीं भरना चाहिए।