सीआईएनए डेस्क। विश्व के सबसे प्रसिद्ध और महंगे फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रेप के आरोपों से बरी हो गए हैं। उन पर लंबे समय से अमेरिका में रेप का केस चल रहा था। अब सिविल जज ने अपने फैसले में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। साल 2009 में नेवादा की कैथरिन मायोग्रा ने पुर्तगाल के इस सुपर स्टार फुटबॉलर पर आरोप लगाया था कि ने लॉस वेगास के एक होटल में उन के साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में सिविल जज ने 42 पेज के फैसले में कहा कि मायोग्रा के वकील ने मुकदमे की सही प्रक्रिया का दुरुपयोग और खुलेआम छल किया है। इसलिए इस केस को आगे न बढ़ाते हुए खारिज किया जाता है।

पुर्तगाल में जन्में रोनाल्डो फुटबॉल की बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हैं। वो विश्व के सबसे प्रसिद्ध और महंगे फुटबॉलरों में से एक है। वो 18 साल की उम्र से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल रहे हैं। उन्होंने पांच पर बैलोन डीओर पुरस्कारऔर चार बार यूरोपीय गोल्डन शूज भी जीता है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी तक अपने कॅरियर में 32 ट्रॉफियां जीती हैं। इसमें पांच यूईएफए चैंपियंस लीग के साथ ही सात लीग खिताब भी शामिल हैं। इसके अलावा एक यूईएफए राष्ट्र लीग और यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप है। चैपिंयस लीग में सबसे ज्यादा गोल (140) करने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के नाम है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक 115 अंतरराष्ट्रीय गोल किये है जो कि किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड है।

रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगने से उनके प्रशंसक भी काफी निराशा थे। दुनिया के तमाम देशों में उनके लाखों फैंस हैं। अब जब फैसला रोनाल्डो के हक में आ गया है तो से उन के प्रशंसक भी काफी खुशी हैं।